(सवैया)
मंजन चीर सु हार हिये सिर बन्दन अंजन मोतिन वान की। [1]
जावक नूपुर माल औ किंकन कंचुकी चंदन है गतियान की॥ [2]
कंकन सौ है केयूर भुजान लसै मुख पान ओ बेनी गुथान की। [3]
आवै गली में बिलोकी चली यह कंज कली सी लली वृषभानकी॥ [4]
- श्री हठी जी, श्री राधा सुधा शतक (29)
श्री वृषभानु-नंदिनी श्री राधा स्नान करके सुंदर वस्त्र, हृदय पर मनोहर हार, मस्तक पर तिलक-बिंदी, नेत्रों में कज्जल और नासिका में मोती नथ धारण किए हुए हैं। [1]
उनके चरणों में लाल महावर और मधुर ध्वनि करने वाले नूपुर सुशोभित हैं। गले में पुष्पमाला, कमर में किंकिणी और अंगों पर सुन्दर कंचुकी तथा सुगन्धित चन्दन का लेप उनकी अनुपम शोभा को और भी बढ़ा रहा है। [2]
उनकी कलाइयों में सुन्दर कंगन और भुजाओं में केयूर (बाजूबन्द) सुशोभित हैं। मुख में पान का बीड़ा है और सिर पर सुन्दर ढंग से गुँथी हुई वेणी उनकी शोभा को अद्बुत रूप से बढ़ा रही है। [3]
कमल की कोमल कली के समान अत्यन्त सुकोमल और लावण्यमयी श्रीवृषभानु की लाड़ली किशोरीजी मार्ग में चली आ रही हैं और चलते हुए अपनी मनोहर चितवन से सबको निहार रही हैं। [4]