यह कहा गया है कि श्री कृष्ण के चले जाने के बाद उद्धव जी बेचैन थे और इस जगह आए थे। यहां उद्धव जी कृष्ण के प्रेम मेंउन्मत्त होकर उनका भजन एवं संकीर्तन करते थे ।
स्थान : यह जगह गोवर्धन में कुसुम सरोवर के पास ही स्थित है ।
उद्धव मंदिर में हुई लीलाओं के बारे में अंग्रेजी में सूचना पट इस प्रकार है: भू लोक से श्रीकृष्ण के प्रस्थान के बाद, अत्यंत वियोग पीड़ा से ग्रसित उनकी रानियां अपने पोते वज्रनाभ के साथ कालिंदी की शरण में आयीं, जिन्होंने उन्हें कुसुम सरोवर जाने की सलाह दी। वे सभी यहां कुसुम सरोवर आए और श्री राधा कृष्ण के कीर्तन और भजन गाने लगे। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर श्री उद्धव ने उन्हें दर्शन दिए। सबसे पहले, उन्होंने श्रीमद्-भागवतम का श्रवण एवं स्वाध्याय के महत्व के विषय में बताया, यह कहते हुए कि वर्तमान समय में श्री कृष्ण और उनकी लीलाएं अव्यक्त हैं, लेकिन श्रीमद्-भागवतम या श्री-कृष्ण के नाम जप के प्रभाव से, श्री कृष्ण अपनी समस्त लीलाओं के साथ ह्रदय में प्रकट हो जायेंगे।
उद्धव मंदिर, कुसुम सरोवर में मंदिर क्षेत्र का दृश्य
उद्धव मंदिर, कुसुम सरोवर में ठाकुर जी के निकट के दर्शन
उद्धव मंदिर, कुसुम सरोवर से संबंधित लीलाओं के बारे में सूचना पट
उद्धव मंदिर, कुसुम सरोवर के बाहर का दृश्य
उद्धव मंदिर, कुसुम सरोवर में श्री उद्धव जी की चित्र सेवा विराजमान है