श्री चैतन्य महाप्रभु की सेवा करने की सनातन गोस्वामी की इच्छा

श्री चैतन्य महाप्रभु की सेवा करने की सनातन गोस्वामी की इच्छा


एक बार जब सनातन गोस्वामी वृन्दावन में पधारे । जब सनातन गोस्वामी ने सुना कि भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु भी वहां आएंगे, तो सनातन गोसवामी ने उनके रहने के लिए एकांत स्थान का प्रबंध किया। वो भगवान चैतन्य की सेवा करने के लिए दिन और रात विचार करने लगे। सनातन गोस्वामी की चिंता को श्री चैतन्य महाप्रभु जान गए थे । गौरहरी (श्री चैतन्य महाप्रभु के बाल्यकाल का नाम) वृन्दावन आने से पहले उन्हें एक स्वप्न में दिखाई दिए। भगवान चैतन्य एक बड़े आसन पर बैठे थे। भगवान(श्री चैतन्य महाप्रभु) को देखकर, सनातन गोस्वामी उनके चरणों पर गिर पड़े। भगवान ने सनातन को गले लगाया और हर तरह से उन्हें दिलासा(सांत्वना) देने के बाद, वहाँ से अंतर्ध्यान हो गए । श्री चैतन्य महाप्रभु की महिमा कौन समझ सकता है?
 श्री कृष्ण ने निर्देश दिए (गीता उपदेश) :
      "ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम् |
       मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्या: पार्थ सर्वश:"
 "जिस तरह से लोग मुझे आत्मसमर्पण करते हैं, मैं उनके अनुसार प्रतिमान देता हूं।  जानबूझकर या अनजाने में, लेकिन हर मनुष्य मेरे ही मार्ग का अनुसरण करता है |"