यह कुंड, जो घने बरगद के वृक्षों से घिरा हुआ है, दिव्य युगल श्री राधा कृष्ण के मिलन का साक्षी है। यह जावत के दक्षिणी भाग में स्थित है। एक बार, श्री कृष्ण यहाँ श्री राधा और उनकी सखियों के संग इस बरगद के वृक्ष के नीचे आए थे।
उस दिन सखियों के आने में देर हो गई थी, इसलिए रसिक श्री कृष्ण को नटखट लीला करने का मन किया। उन्होंने सखियों का इंतज़ार नहीं किया, श्री कृष्ण बरगद के वृक्ष पर चढ़ गए और श्री राधिका को उसके ऊपर बैठने के लिए कहा। वृक्ष इतना ऊँचा था की श्री राधा उस पर चढ़ने में असमर्थ थीं । श्री कृष्ण ने उन्हें वृक्ष पर चढाने के बहाने उन्हें गोद में उठा लिया और श्री राधा को ह्रदय से लगा लिया । इस प्रकार, झूलनोत्सव शुरू होने से पहले, सभी सखियाँ आई और उस उत्सव के रस का आनंद लेने लगीं।

