एक बार होली के समय श्री राधा और श्री कृष्ण एक सिंघासन पर विराजमान थे। सखियों ने अवसर पाकर गुप्त रूप से दिव्य युगल को वस्त्र से आपस में बांध दिया। जब राधा और कृष्ण खड़े हुए, तो उन्होंने पाया कि उनके वस्त्र एक साथ बंधे हुए थे। दोनों युगल सरकार शरमाने लगे क्यूंकि सखियाँ दोनों को देख रही थी और हँस रही थी।
होली खेलने के बाद, सखियों ने उनके वस्त्र खोल दिये जो उन्होंने बाँधे थे। इसलिए शहर का नाम गन्थुली पड़ा। वसंत ऋतु में यह लाल रंग (गुलाल) लोग कुंड के पानी में भी डाल देते हैं और यह कुंड गुलाल कुंड के नाम से प्रसिद्ध है ।

