वृंदावन में अपने निवास के दौरान श्री सनातन गोस्वामी पुराने श्री मदन-मोहन मंदिर के पास अपने भजन-कुटीर में रहते थे। और दैनिक श्री गोपीश्वर महादेव के दर्शन के लिए जाते थे। जब सनातन गोस्वामी बूढ़े हो गए तो श्री गोपीश्वर महादेव ने उन्हें एक दिन सपने में निर्देश दिया कि "कृपया आप अपने बुढ़ापे में मेरे दर्शन के लिए इतनी परेशानी न करें। मैं स्वयं आपके भजन कुटीर के नजदीक वनखंड में आजाऊंगा। "अगले ही दिन श्री गोपीश्वर महादेव वनखंड में प्रकट हो गए । यह देखकर, सनातन गोस्वामी उत्साही भावनाओं से अभिभूत हो गए। उस दिन से वह अपने भजन-कुटीर लौटने से पहले हर दिन वनखंड महादेव के दर्शन करते थे। चूंकि श्री गोपीश्वर महादेव वनखंड में दिखाई दिए इसलिए वह वनखंड महादेव एवं बनखंडी महादेव नाम से प्रसिद्ध हो गए।

