रसना कटौ जो अन रटौ, निरखि अन फुटौ नैन।
श्रवण फुटौ जो अन सुनो, बिनु राधा जसु बैन॥
- श्री हित हरिवंश महाप्रभु, स्फुट वाणी (24)
श्रीहितहरिवंश महाप्रभु की अनन्य निष्ठा श्रीराधा के प्रति इस वाणी में स्पष्ट रूप से प्रकट होती है। वे कहते हैं — मेरी जिह्वा कट जाए यदि यह श्रीराधा के नाम के अतिरिक्त कुछ और रटे, और मेरी आँखें फूट जाएँ यदि उनके अतिरिक्त किसी और को निहारे। मेरे कान भी फूट जाएँ जो श्रीराधा के यश के अतिरिक्त कुछ और सुनें।