औगुन करै समुद्र सम, गनत न अपनों जान।
राई के सम भजन कौं, मानत मेरु समान॥
- श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, मन शिक्षा (60)
राई के सम भजन कौं, मानत मेरु समान॥
- श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, मन शिक्षा (60)
श्रीराधा महारानी के परम करुणामयी स्वभाव का वर्णन करते हुए श्रीध्रुवदास कहते हैं कि समुद्र के समान अनगिनत अवगुण (दोष) होते हुए भी श्रीराधा अपने जीव को अपना जानकर उन्हें नहीं देखतीं। इसके विपरीत, राई के दाने के समान अत्यंत अल्प भजन करने पर भी, वे उसे सुमेरु पर्वत के समान विशाल मान लेती हैं। ऐसा स्वभाव श्रीराधा के अतिरिक्त किसी का नहीं हो सकता।

