राधावल्लभ सम्प्रदाय का मुख्य मंदिर, वृंदावन का पुराना श्री राधा वल्लभ मंदिर, अब संरक्षित स्मारक है जहां श्री राधा वल्लभ लाल पहले निवास करते थे। श्री हित हरिवंश महाप्रभु ने 500 साल पहले श्री राधावल्लभ लाल की स्थापना की थी। उस समय, वृंदावन एक घना जंगल था। उस समय कोई संत, भक्त नहीं थे, वृंदावन मुगल साम्राज्य के अधीन था। उस समय, हित हरिवंश महाप्रभु वृंदावन आए और मदन टेर में श्री राधावल्लभ जी को स्थापित किया। उन्होंने केवल लताओं और वृक्षों का एक मंदिर निर्माण किया और श्री राधावल्लभ जी वहीं रहे। श्री हित हरिवंश के काल में, कोई भी ठोस मंदिर कभी नहीं बना, उन्होंने इसे बनाने की अनुमति नहीं दी। कई लोग एक ठोस भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव के साथ आए, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने हमेशा ठोस मंदिरों का विरोध किया। वृंदावन में पुराना राधावल्लभ मंदिर (अब 'हित मंदिर' के रूप में जाना जाता है), श्री राधा वल्लभ संप्रदाय के संस्थापक श्री हित हरिवंश महाप्रभु जी के बेटे श्री वनचंद्रजी के शिष्य सुन्दरदास भटनागर ने 1584 में निर्माण कराया था।

