'श्री कुंड' काम्यवन में स्थित है। यहां पर ही भगवान कामेश्वर शिव (वैष्णवों में सर्वश्रेष्ठ) ने महाशक्ति (दुर्गा) को राधा तत्व (श्री राधारानी) का बोध कराया। भगवान शिव ने पार्वती देवी को शपथ लेने के लिए कहा की वो श्री राधा के सुख में ही अपना सुख रखें और उनका रूप ध्यान करें। भगवान शिव को कामेश्वर भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने काम्यवन में देवी पार्वती की इच्छा पूरी की थी। यह ब्रज-मंडल के बारह वनों में से चौथा है, जिसे काम्यवन कहा जाता है, ब्रज के खूबसूरत वनों में से यह एक वन है।

