सत्प्रेम सिन्धु मकरन्द रसौघ धारा - श्री हित हरिवंश महाप्रभु - श्री राधा सुधा निधि (21)

सत्प्रेम सिन्धु मकरन्द रसौघ धारा - श्री हित हरिवंश महाप्रभु - श्री राधा सुधा निधि (21)

सत्प्रेम सिन्धु मकरन्द रसौघ धारा, सारानजस्रमभितः स्रवदाश्रितेषु ||
श्रीराधिके तव कदा चरणारविन्दं , गोविन्द जीवनधनं शिरसा वहामि ||

- मुरली अवतार श्री हित हरिवंश महाप्रभु - श्री राधा सुधा निधि (21)

हे राधे, आपके चरण कमल, जो अपने आश्रित जनों पर सत्प्रेम (महाप्रेम) समुद्र के मकरंद रस की प्रबल धारा अनवरत रूप से चारों और से बरसाती रहती हैं, तथा जो गोविन्द की जीवन धन हैं, हे श्री राधिके आपके उन चरण कमलों को कब मैं अपने सिर पर धारण करुँगी?