वृंदावन के वास कौ, जिनके नाहीं हुलास। माता मित्र सुतादि तिय, तजि ध्रुव तिनकौ पास॥ - श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृन्दावन शत लीला (51) उन माता, मित्र, पुत्र, पत्नी आदि का निश्चित रूप से त्याग कर देना चाहिए, जिनमें वृन्दावन-वास का उत्साह नहीं है।