मोहि कृपा करि दीजिये - श्री हरिव्यास देवाचार्य, महावानी, सुरत सुख (29)

मोहि कृपा करि दीजिये - श्री हरिव्यास देवाचार्य, महावानी, सुरत सुख (29)

मोहि कृपा करि दीजिये, अंग संग की सेवा।
अहो बिहारिनि लाडिली, मेरें तुम देवा॥

- श्री हरिव्यास देवाचार्य, महावानी, सुरत सुख (29)

श्री लाल जू श्री राधारानी से कहते हैं— “मेरी एकमात्र अभिलाषा आपके अंग-संग की सेवा करने की ही है; अतः आप मुझे यह सेवा प्रदान करें। हे बिहारिनि लाड़िली! मेरी उपास्य-देव एक मात्र आप ही हैं।”