परसों, ब्रज - यह लीला, ब्रज लीला के अंतर्गत आती है, जिस समय श्री कृष्ण अक्रूर के रथ पर बैठे थे, प्रस्थान करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे, और गोपियाँ उनसे वियोग की कल्पना कर आंसू बहाने और तड़पने लगी थीं । तब गोपियों की स्थिति देखकर श्री कृष्ण ने उन्हें शांत करने के लिए उनसे कहा, "मैं यह वचन देता हूँ की मैं निश्चित रूप से कल के बाद के दिन वापस आजाऊंगा। अर्थात परसों आजाऊंगा" ; इसलिए इस गाँव का नाम परसों पड़ा । यह गोवर्धन और बरसाना के बीच, सड़क पर स्थित है, श्री कृष्ण ने बार-बार गोपियों से कहा, "मैं शीघ्र ही लौट आऊँगा, मैं शीघ्र ही लौट आऊँगा ।"

