अंस कला औतार जे - श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृन्दावन शत लीला (43)

अंस कला औतार जे - श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृन्दावन शत लीला (43)

अंस कला औतार जे, ते सेवक हैं ताहि।
ऐसे वृंदा विपिन कौं, मन वच कै अवगाहि॥

- श्री ध्रुवदास, बयालीस लीला, वृन्दावन शत लीला (43)

भगवान के जितने भी अंशावतार हैं, वे सभी श्री वृन्दावन का सेवन करते रहते हैं; इसलिए मैं कहता हूँ कि ऐसे श्री वृन्दावन का मन और वाणी के द्वारा सेवन करना चाहिए।