गुनी जन सेवक और चाकर - श्री भारतेंदु हरिशचंद्र, भारतेंदु ग्रंथावली

गुनी जन सेवक और चाकर - श्री भारतेंदु हरिशचंद्र, भारतेंदु ग्रंथावली

(कवित्त)
गुनी जन सेवक और चाकर चतुर के हैं,
कविन की मति चित्त हित गुन मानी के। [1]
सीधेन सौं सीधे महाँ बाँके हम बाँकेन सौं,
हरिचन्द नकद दमाद अभिमानी के॥ [2]
चहबै की चाह, काहू की न परवाह,
नेकी नेह के दिवाने सूरत निवानी के॥ [3]
सर्वस रसिक के सुदास दास प्रेमिन के,
सखा प्यारे कृष्ण के गुलाम राधारानी के॥ [4]

- श्री भारतेंदु हरिशचंद्र, भारतेंदु ग्रंथावली

श्री हरिचंद कहते हैं कि हम दिव्य दंपत्ति श्री राधा कृष्ण के गुणी जनों के सेवक और उनकी बुद्धिमान सखियों के चाकर हैं। हम रसिक कवियों के चित्त में हैं, जो युगल सरकार का वर्णन करते हैं और उनके हृदय में निवास करते हैं, जो उनकी प्रशंसा करते हैं और उनकी महिमा गाते हैं। [1]

हम उनके भोले भक्तों की तुलना में अत्यंत भोले हैं और टेढ़ों में अत्यंत टेढ़े हैं। श्री हरिचंद कहते हैं, "हम श्री राधा के अनन्य भक्त हैं और उनके स्वामिनी के प्रेम के अभिमान में नित्य रहते हैं।" [2]

हम उन्हीं की इच्छा करते हैं, जो श्री श्यामा श्याम की इच्छा रखते हैं, और और किसी की परवाह नहीं करते, चाहे वह कोई भी हो। हम उनकी नेह के दीवाने हैं, और सूरत रस में विभोर रहते हैं। [3]

हमारा सब कुछ रसिक जनों से है और हम उनके दासों के दास हैं। हम श्री कृष्ण के सखा भी हैं और श्री राधारानी के नित्य गुलाम हैं। [4]