चिन्तामणिः प्रणमतां व्रजनागरीणां - श्री हित हरिवंश महाप्रभु, श्री राधा सुधा निधि (26)

चिन्तामणिः प्रणमतां व्रजनागरीणां - श्री हित हरिवंश महाप्रभु, श्री राधा सुधा निधि (26)

चिन्तामणिः प्रणमतां व्रजनागरीणां चूड़ामणि: कुलमणिर्वृषभानुनाम्नः।
सा श्यामकामवरशान्तिमणिर्निकुंज भूषामणिर्हृदयसम्पुटसन्मर्णिनः॥

- श्री हित हरिवंश महाप्रभु, श्री राधा सुधा निधि (26)

जो प्रणाम मात्र करने वालों की चिन्तामणि (सम्पूर्ण चिन्तित पदार्थों को प्राप्त कराने वाली), ब्रज सुन्दरियों की शिरोमणि, श्रीवृषभानु के कुल की मणि (प्रकाश करने वाली), अपने प्रियतम के अत्यन्त उग्र काम को शान्त करने वाली शीतलमणि और निकुंज भवन को भूषित करने वाली शोभामणी हैं, वे (श्रीराधा) हमारे ह्रदयरूप सम्पुट की श्रेष्ठतम मणि हैं।