मंजु मेघ सार गन्ध  - श्री मोहनचंद जी, श्री राधिकाष्टकम (6)

मंजु मेघ सार गन्ध - श्री मोहनचंद जी, श्री राधिकाष्टकम (6)

मंजु मेघ सार गन्ध सार सार रूषिताम्। मुर्द्धनील बिन्दु नासिकारुणा विभूषिताम्॥
प्राणनाथ संतताभि संगमा विलासिनीं। राधिका महं भजे निकुञ्ज धाम वासिनीम्॥

- श्री मोहनचंद जी, श्री राधिकाष्टकम (6)

हे श्री राधिका जू, आपका सम्पूर्ण अंग वर्षा के बादलों की  सुगंध का जो सार है, उसके भी सार से सुवासित है। आपके भाल पर नील वर्ण की बिंदी सुशोभित है और आपकी नासिका अरुण (लाल) वर्ण से विभूषित है। आप नित्य अपने प्राणनाथ श्री कृष्ण के संग विलास पारायण हैं। हे निकुञ्ज धाम वासिनी श्री राधिका जू, मैं आपको नमन करता हूँ।