ऐसे नहीं हम चाहन हारे - ब्रज के सवैया

ऐसे नहीं हम चाहन हारे - ब्रज के सवैया

ऐसे नहीं हम चाहन हारे, जो आज तुम्हें कल और को चाहे।
आँख निकार दिए दोउ फैंके, जो और की ओर लखे और लखाय॥
- ब्रज के सवैया 

हे राधा कृष्ण: हम ऐसे आपके प्रेमी नहीं हैं जो आज तुम्हें चाहें और कल किसी और को। वह आँखें निकाल कर फेंक देने योग्य हैं जो श्री राधा कृष्ण के अतिरिक्त किसी और को देखें या दिखाएँ।