दंपति सुख अरु विषय रस - श्री रसखान, प्रेम वाटिका (19)

दंपति सुख अरु विषय रस - श्री रसखान, प्रेम वाटिका (19)

दंपति सुख अरु विषय रस, पूजा निष्ठा ध्यान।
इन ते परे बखानियौ, शुद्ध प्रेम रसखान॥

- श्री रसखान, प्रेम वाटिका (19)

रसखान कहते हैं कि दम्पति-सुख (पारिवारिक सुख) और विषय-सुख (इन्द्रियों द्वारा अनुभव किए जाने वाले राग-भोग आदि), तथा पूजा-पाठ और ध्यान—ये सब लौकिक हैं। प्रेम को इन सब से भिन्न जानिए, क्योंकि शुद्ध प्रेम लौकिक नहीं होता।