अपनो साखी आप तू - श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (64)

अपनो साखी आप तू - श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (64)

अपनो साखी आप तू, निज मनमाहिं विचार।
नारायण जो खोट है, ताकूँ तुरत निकार॥

- श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (64)

हे जीव! अपना साक्षी तू स्वयं ही है; मन में इस बात का विचार कर और अपने दोषों को पहचानकर उन्हें तुरंत सुधार।