मगन रहे नित भजन में - श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (60)

मगन रहे नित भजन में - श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (60)

मगन रहे नित भजन में, चलत न चाल कुचाल।
नारायण ते जानिये, यह लालन के लाल॥
- श्री नारायण स्वामी, अनुराग रस (60)

जो जन नित्य ही भजन में उन्मत्त और मग्न रहते हैं, तथा भूल से भी निंदनीय आचरण और कुसंग-वृत्ति नहीं रखते, और किसी के प्रति अपराध नहीं करते—तो जान लीजिए कि वे श्रीकृष्ण [श्री लाल जी] के अत्यंत लाड़ले हैं।