हमारे माई ! राधामाधव ध्येय - श्री रूपरसिक जी

हमारे माई ! राधामाधव ध्येय - श्री रूपरसिक जी

हमारे माई ! राधामाधव ध्येय।
काहू बात की कमी न राखें जो चाहै सो देय॥ [1]
रजधानी वृन्दावन जैसी निगमागम की ज्ञेय।
अनायासही 'रूपरसिक' जन पावत सबसुख सेय॥ [2]

- श्री रूपरसिक जी

हे सखी, हमारा उपास्य तत्व श्री राधा कृष्ण हैं, जो हृदय की सभी इच्छाओं को पूर्ण करते हैं। [1]

उनकी [युगल किशोर] राजधानी वृंदावन है जो वेदों और शास्त्रों से परे है। श्री रूपरसिक देवाचार्य कहते हैं, "उन्होंने श्री राधा कृष्ण की कृपा से यह दिव्य प्रेम-आनंद सहजता से प्राप्त कर लिया है"। [2]