श्री स्वामी हरिदास की, सरि नहिं दूजो कोई  -  श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धान्त की साखी (443)

श्री स्वामी हरिदास की, सरि नहिं दूजो कोई - श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धान्त की साखी (443)

श्री स्वामी हरिदास की, सरि नहिं दूजो कोई ।
जाकों वै अपनौ करैं, सोई उन सम होईं ॥

- श्री ललित किशोरी देव, श्री ललित किशोरी देव जू की वाणी, सिद्धान्त की साखी (158)

ललिता-अवतार श्री स्वामी हरिदास जी महाराज के समान कोई नहीं है; इसका कारण यह है कि वे जिसे अपना बना लेते हैं, उसे अपने समान अधिकार दे देते हैं अर्थात् वह जीव भी श्री युगल की सेवा उसी प्रकार करने लगता है, जैसे स्वयं स्वामी हरिदास जी करते हैं।