जो कछु सो तुव चरन बल, नहिं मेरो उपकार - श्री हरिव्यास देवाचार्य, महावानी, सहज सुख (17)

जो कछु सो तुव चरन बल, नहिं मेरो उपकार - श्री हरिव्यास देवाचार्य, महावानी, सहज सुख (17)

जो कछु सो तुव चरन बल, नहिं मेरो उपकार। 
मोहिं बड़ाई देति हौ, अहु स्वामिनी सुखसार॥ 
- श्री हरिव्यास देवाचार्य, महावानी, सहज सुख (17)

हे सुखस्वरूपा स्वामिनी श्री राधा महारानी जू! जो भी सामर्थ्य, यश या प्रताप दिखाई देता है, वह सब आपके पावन युगल-चरणों की ही कृपा है; उसमें मेरा कोई योगदान नहीं। यह आपकी परम उदारता है जो आप मुझे बड़ाई (सम्मान) प्रदान कर रही हो।