अखंड धाम लीला अमर निज वृंदावन रास - श्री चरण दास, भक्तिसागर

अखंड धाम लीला अमर निज वृंदावन रास - श्री चरण दास, भक्तिसागर

अखंड धाम लीला अमर, निज वृंदावन रास ।
नित बिहार जहां होत है, ‘चरणदास’ को वास॥

- श्री चरण दास, भक्तिसागर

श्री वृन्दावन वह निज-धाम है जहाँ की लीलाएँ अमर और अविनाशी हैं, और जहाँ नित्य रास होता है। यहाँ श्री राधा-कृष्ण का नित्य विहार अखंड रूप से चलता रहता है। श्री चरणदास की यही विनती है कि उन्हें ऐसे वृंदावन धाम में सदा वास प्राप्त हो।