बैननि के नैननि सौं दरस्यौ युगल स्वरूप - ब्रज के दोहे

बैननि के नैननि सौं दरस्यौ युगल स्वरूप - ब्रज के दोहे

बैननि के नैननि सौं, दरस्यौ युगल स्वरूप।
नैननि के बैननि सौं, बरस्यौ बरन अनूप॥

- ब्रज के दोहे
 
रसिकों का कथन है कि उन्होंने वाणी के नेत्रों से प्रेम का अनूप युगल-स्वरूप देखा है, और नेत्रों की वाणी से उसका वर्णन किया है।