योग यज्ञ जप तप तिरिथ, ज्ञान धरम व्रत नेम।
बिहिन वल्लवी वल्लभा, करि हरि इक बल प्रेम॥
- श्री दयाराम जी
- श्री दयाराम जी
यद्यपि ब्रज की गोपिकाएँ योग, यज्ञ, जप, तप, तीर्थ, ज्ञान, धर्म, व्रत और नियम आदि में प्रवृत्त नहीं थीं, फिर भी श्रीकृष्ण ने उन्हें केवल उनके निष्काम और अनन्य प्रेम के पर बल ही अपना सर्वाधिक प्रिय स्वीकार किया था।

