सुरति समानी रूप में - श्री चतुर दास जी की वाणी, सिद्धांत की साखी (8)

सुरति समानी रूप में - श्री चतुर दास जी की वाणी, सिद्धांत की साखी (8)

सुरति समानी रूप में, रूप सुरति के माँहि।
कुंजविहारिनि लाल लखि, लीनें नैननि माँहि॥

- श्री चतुर दास, श्री चतुर दास जी की वाणी, सिद्धांत की साखी (8)

प्रेम साक्षात रूप में समाहित है और रूप प्रेम में; दोनों एक-दूसरे में पूर्णतः ओतप्रोत हैं। श्रीचतुरदास जी कहते हैं कि रूप और प्रेम की पराकाष्ठा श्रीकुंजबिहारी-बिहारिणी को निहारकर मैंने उन्हें सदैव के लिए अपनी आँखों में प्रतिष्ठित कर लिया है।