गंग प्रगट जिहि चरण तैं - श्री रसनिधि

गंग प्रगट जिहि चरण तैं - श्री रसनिधि

गंग प्रगट जिहि चरण तैं, पावन जग कौ कीन।
तिहि चरनन कौ आसरौ, आइ रसिकनिधि लीन॥
- श्री रसनिधि

रसनिधि कहते हैं कि श्री कृष्ण के जिन चरणों से गंगा प्रकट हुई और उसने सारे संसार को पवित्र कर दिया, मैंने भगवान के उन्हीं चरणों का सहारा ले लिया है।