ललित मोहिनी कृपा तें निरखत केलि विलास - श्री ठाकुर दास जी की वाणी, साखी (5)

ललित मोहिनी कृपा तें निरखत केलि विलास - श्री ठाकुर दास जी की वाणी, साखी (5)

ललित मोहिनी कृपा तें, निरखत केलि विलास ।
नित्त नयौ वृन्दाविपिन, बलि बलि ठाकुर दास ॥

- श्री ठाकुर दास, श्री ठाकुर दास जी की वाणी, साखी (5)

श्री ललित मोहिनी देव जी की कृपा से, मैं युगल सरकार श्री बिहारी-बिहारिनी के अनुपम केली विलास के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर रहा हूँ। श्रीधाम वृंदावन नित्य नवीन रूप में प्रकट हो रहा है। श्री ठाकुरदास बारंबार अपने आपको बलिहार कर रहे हैं।