राधाभक्तपदाम्भोज धूलिर्धार्या स्वमौलिना।
किमन्यैः साधनै: किंवा वैराग्येण जपादिभिः॥
- श्री वंशीअलि, श्री राधासिद्धांत (17)
श्री राधा महारानी के अनन्य भक्तों की चरण-धूलि को अपने मस्तक पर धारण कर लेना चाहिए। फिर यम-नियम आदि अन्य साधनों की क्या आवश्यकता? न तो वैराग्य की आवश्यकता रह जाती है, और न ही जप आदि की। स्वामिनीजी के अनन्य भक्तों की चरण रज ही उद्धार करने के लिए पर्याप्त है।

