तुम मेरे थे रहोगे, यह श्रुति वचन तिहार।
अधम उधारन नाथ पुनि, काहे मोहिं बिसार॥
- जगद्गुरु कृपालु जी महाराज, भक्ति शतक (81)
हे श्री कृष्ण! भले ही मैं पतित हूँ, परंतु तुम अनादि काल से मेरे थे, और अनंतकाल तक मेरे ही बने रहोगे — यह वेदों में तुम्हीं ने स्वयं कहा है। फिर हे अधम उधारन! मुझे क्यों भुला दिया?

