अब सागर के तरन को है हरि नाम आधार - श्री मलूक दास

अब सागर के तरन को है हरि नाम आधार - श्री मलूक दास

अब सागर के तरन को, है हरि नाम आधार।
सो बिसरायो सहज ही, रे मन मूढ़ गँवार॥

- श्री मलूक दास

इस भव-सागर को पार करने का एकमात्र सहारा हरि का नाम ही है। हे मूर्ख गँवार मन! तूने उसे सहज ही भुला दिया है।