मन लागो जी स्यामाँ स्याम विलासी सों।
भोर गए निस बीत गई सब, रवि कर किरण प्रकासी सों॥ [1]
पँछी जागे बोलन लागे, दरसन भए अविनासी सों।
युगल छबीले छबि पर बल गई, चन्द्रसखी सी दासी सों॥ [2]
- श्री चंद्र सखी जी
मेरा मन उन परम विलासी श्री स्यामा-श्याम (राधा-कृष्ण) में पूर्ण रूप से अनुरक्त हो गया है। रात्रि बीत चुकी है और प्रातःकाल हो गया है, तथा सूर्य की किरणों का प्रकाश सब ओर फैल गया है। [1]
सारे पक्षी जाग गए हैं और मधुर कलरव करने लगे हैं; ऐसे अत्यंत सुहावने समय पर मुझे उन अविनाशी (प्रिया-प्रियतम) के दर्शन का लाभ प्राप्त हो गया। श्री चन्द्रसखी कहती हैं कि उन परम सुंदर अनुपम युगल सरकार की छवि पर मुझ जैसी दासियाँ बार-बार न्योछावर हैं। [2]