विहरति नित्य विलास सुख श्री - श्री अली माधुरी जी, श्री निकुंज केलि माधुरी

विहरति नित्य विलास सुख श्री - श्री अली माधुरी जी, श्री निकुंज केलि माधुरी

विहरति नित्य विलास सुख, श्री वृन्दावन कुंज।
मन हरनी जोरी महा, संग सहचरी पुंज॥

- श्री अली माधुरी जी, श्री निकुंज केलि माधुरी

मन को हरण करने वाली परम रसीली श्यामा-श्याम की यह युगल जोड़ी, अपनी सहचरियों के समूह के साथ, श्री वृन्दावन के कुंजों में नित्य विहार के परम रस का निरंतर आस्वादन करती रहती है।