धन हित सटकौ अनत कौ - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (16)

धन हित सटकौ अनत कौ - श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (16)

धन हित सटकौ अनत कौ, दै वृन्दावन पीठ।
दामोदर जन यो कहत, फोरौ अपनी दीठ॥

- श्री हित दामोदर दास, नेम बत्तीसी (16)

यदि धन-संपदा की तृष्णा के वशीभूत होकर मैं श्रीधाम वृन्दावन को पीठ दिखाकर किसी अन्य स्थल की ओर पलायन करूँ, तो मैं अपने ही नेत्र फोड़ लेने योग्य हूँ।।