राधा बावड़ी - वृन्दावन

राधा बावड़ी - वृन्दावन

श्री राधा बावड़ी को श्री भगवत रसिक देव जी की बावड़ी भी कहते हैं । यहाँ स्वामी हरिदास जी की परंपरा के महान संत श्री भगवत रसिकदेव जी ने भजन किया है । आज भी उनकी भजन कुटी यहाँ विद्यमान है । यह स्थान सुन्दर लताओं से आच्छादित है । अनेक पुष्प एवं फलों के वृक्ष स्थान-स्थान पर लगे हुए हैं । अनेक पक्षियों के कलरव समस्त वातावरण में गुंजायमान रहता है । मोर नित्य ही भ्रमण परायण रहते हैं । सुन्दर रज के दर्शन एवं स्पर्श से मन आनंद से भर जाता है ।
ऐसी मान्यता है की श्री राधारानी यहाँ इस बावड़ी से जल भरा करती थीं और जल क्रीड़ा करती थीं, इसलिए यह बावड़ी राधा बावड़ी के नाम से विख्यात हुआ ।
यह स्वामी श्री हरिदास जी की जन्मस्थली है । स्वामी हरिदास जी यहाँ 25 वर्ष तक विराजमान रहे और उसके पश्चात् निधिवन में विराजे जो यहाँ से 2.5 km की दूरी पर स्थित है, जहाँ उन्होंने श्री बांके बिहारी जी को प्रकट किया । स्वामी हरिदास जी के प्रथम शिष्य रस सागर श्री विट्ठलविपुल देव जी का जन्म भी इसी ग्राम में हुआ था । इसके पश्चात् स्वामी ललित मोहिनिदेव जी के शिष्य श्री स्वामी भगवत रसिक देव जी ने यहाँ भजन किया । उनके गुरुभाई श्री चतुरदास जी ने भी इसी स्थान पर भजन किया था । श्री चतुरदास जी के सेव्य ठाकुर श्री चतुर बिहारी जी यहाँ विराजमान हैं । 
राधा बावड़ी बहुत गहरा है । निचे जाने के लिए सीढियाँ बनी हैं । बावड़ी से सटे अनेक गुफाएं हैं जहाँ संतगण श्री राधारानी के दर्शन एवं उनकी कृपा प्राप्ति के लिए भजन किया करते थे ।
राधा बावड़ी टटिया स्थान की शाखा है ।

स्थान :
राधा बावड़ी राजपुर ग्राम में परिक्रमा मार्ग के निकट श्री वृन्दावन, मथुरा में स्थित है जो बाँके बिहारी मंदिर से 2.5 km की दूरी पर स्थित है ।
  1. राधा बावड़ी, वृंदावन में स्वामी भागवत रसिक देव जी के भजन स्थल का सुंदर दृश्य ।
    राधा बावड़ी, वृंदावन में स्वामी भागवत रसिक देव जी के भजन स्थल का सुंदर दृश्य ।
  2. वृंदावन में राधा बावड़ी के श्री सोहनी शरण जी के दर्शन ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी के श्री सोहनी शरण जी के दर्शन ।
  3. वृंदावन में राधा बावड़ी के निकटतम दर्शन ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी के निकटतम दर्शन ।
  4. वृंदावन में राधा बावड़ी के सुंदर दर्शन ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी के सुंदर दर्शन ।
  5. वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी श्री राधा चरण दास जी महाराज के भजन स्थल के अंदर का दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी श्री राधा चरण दास जी महाराज के भजन स्थल के अंदर का दृश्य ।
  6. वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी श्री हरिदास जी के दर्शन ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी श्री हरिदास जी के दर्शन ।
  7. वृंदावन में राधा बावड़ी में बांके बिहारी जी और स्वामी श्री राधा चरण दास जी के दर्शन ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में बांके बिहारी जी और स्वामी श्री राधा चरण दास जी के दर्शन ।
  8. वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी श्री हरिदास जी के जन्म का चित्र ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी श्री हरिदास जी के जन्म का चित्र ।
  9. वृंदावन में राधा बावड़ी में गोवर्धन शिला के रूप में स्वामी हरिदास के गुरु श्री आशुधीर देव जी के निकटतम दर्शन ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में गोवर्धन शिला के रूप में स्वामी हरिदास के गुरु श्री आशुधीर देव जी के निकटतम दर्शन ।
  10. वृंदावन में राधा बावड़ी में सुंदर वन दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में सुंदर वन दृश्य ।
  11. वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों के कीर्तन और भजन स्थल का एक नजदीकी दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों के कीर्तन और भजन स्थल का एक नजदीकी दृश्य ।
  12. वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी भगवत रसिक देव जी के भजन स्थली का दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी भगवत रसिक देव जी के भजन स्थली का दृश्य ।
  13. वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी भगवत रसिक देव जी के भजन स्थल के अंदर का निकटतम दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी भगवत रसिक देव जी के भजन स्थल के अंदर का निकटतम दृश्य ।
  14. वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी भगवत रसिक देव जी के भजन स्थल के अंदर का दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में स्वामी भगवत रसिक देव जी के भजन स्थल के अंदर का दृश्य ।
  15. वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों के कीर्तन और भजन स्थल का सुंदर दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों के कीर्तन और भजन स्थल का सुंदर दृश्य ।
  16. वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों का कीर्तन और भजन स्थल ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों का कीर्तन और भजन स्थल ।
  17. वृंदावन में राधा बावड़ी में वन प्रदेश का एक मनोरम दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में वन प्रदेश का एक मनोरम दृश्य ।
  18. वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों की गुफाएं का दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों की गुफाएं का दृश्य ।
  19. वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों की गुफाएं ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी में संतों की गुफाएं ।
  20. वृंदावन में राधा बावड़ी की सीढ़ियाँ ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी की सीढ़ियाँ ।
  21. वृंदावन में श्री राधा बावड़ी ।
    वृंदावन में श्री राधा बावड़ी ।
  22. वृंदावन में राधा बावड़ी का दूर का दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी का दूर का दृश्य ।
  23. वृंदावन में राधा बावड़ी का दृश्य ।
    वृंदावन में राधा बावड़ी का दृश्य ।
  24. राधा बावड़ी, वृंदावन में वन प्रदेश का दृश्य ।
    राधा बावड़ी, वृंदावन में वन प्रदेश का दृश्य ।