श्री गोविंद स्वामी समाधि स्थल, गोवर्धन

श्री गोविंद स्वामी समाधि स्थल, गोवर्धन

श्री गोविंद स्वामी (1505 - 1586), पुष्टिमार्ग के अष्ठछाप कवियों में से एक थे, जो गुसाईं श्री विट्ठलनाथ जी के शिष्य थे । इन्होने ब्रज में इसी स्थान पर निवास कर भजन किया, जो ऐरावत कुंड, जतिपुरा के पास स्थित है । श्री गोविंद स्वामी प्रतिदिन श्रीनाथजी को पद गाकर सुनाते थे । उन्हें श्रीदामा (श्री कृष्ण के सखा) का अवतार माना जाता है ।

एक बार श्रीनाथजी श्यामढाक के ऊपर बैठे वंशी बजा रहे थे। श्री गोविंद स्वामी दूर बैठे यह देख रहे थे । उसी समय, श्री गुसाईं जी स्नान कर श्रीनाथजी के उत्थापन के लिए मंदिर की ओर जाने लगे । श्रीनाथजी ने श्यामढाक से गुसाईं जी को देखा तो वे उतावलेपन में वहां से कूद पड़े, जिससे उनके वस्त्र एक वृक्ष की शाखा से फट गए और वस्त्र का एक टुकड़ा उसी शाखा पर रह गया । वह वृक्ष और उसका वस्त्र आज भी समाधि स्थल के पास स्थित है ।

श्रीनाथजी अब राजस्थान के नाथद्वारा में निवास करते हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि वे प्रतिदिन यहां रथ पर सवार होकर समाधि स्थान पर आते हैं एवं दिव्य लीलायें करते हैं । समाधि क्षेत्र में एक कदम्ब का वृक्ष है जिस पर एक झूला लगाया जाता है और ऐसा माना जाता है कि श्रीनाथजी स्वयं यहां झूला झूलने आते हैं ।

समाधि स्थल के पास ही श्री बनबिहारी जी का मंदिर, गोविंद कुंड और कदम्ब वन है जहां श्रीनाथजी दिव्य लीलाएं करते हैं ।

स्थान :
श्री गोविंद स्वामी की समाधि गोवर्धन के जतिपुरा में स्थित है।
  1. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास स्थित उस प्राचीन वृक्ष का दृश्य जिसकी शाखा से श्रीनाथजी के वस्त्र फट गए थे ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास स्थित उस प्राचीन वृक्ष का दृश्य जिसकी शाखा से श्रीनाथजी के वस्त्र फट गए थे ।
  2. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास स्थित श्री बनबिहारी जी के मंदिर का दृश्य ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास स्थित श्री बनबिहारी जी के मंदिर का दृश्य ।
  3. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी की समाधि के दूर के दर्शन ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी की समाधि के दूर के दर्शन ।
  4. जतिपुरा, गोवर्धन में ऐरावत कुंड का एक सुन्दर दृश्य ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में ऐरावत कुंड का एक सुन्दर दृश्य ।
  5. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास स्थित प्राचीन वृक्ष का दृश्य, जिस पर तिलक, शंख और चक्र के निशान दिखाई देते हैं ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास स्थित प्राचीन वृक्ष का दृश्य, जिस पर तिलक, शंख और चक्र के निशान दिखाई देते हैं ।
  6. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थल के पास हाल ही में जमीन के नीचे से मिली प्राचीन चट्टान का दृश्य, जिस पर गोविंद स्वामी के बारे में जानकारी अंकित है ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थल के पास हाल ही में जमीन के नीचे से मिली प्राचीन चट्टान का दृश्य, जिस पर गोविंद स्वामी के बारे में जानकारी अंकित है ।
  7. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थल के पास श्रीनाथजी के लिए स्थापित झूले का दर्शन ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थल के पास श्रीनाथजी के लिए स्थापित झूले का दर्शन ।
  8. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास उस वृक्ष का निकट से दृश्य जिसपर श्रीनाथजी के लिए झूला लगाया जाता है ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास उस वृक्ष का निकट से दृश्य जिसपर श्रीनाथजी के लिए झूला लगाया जाता है ।
  9. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास उस वृक्ष का दृश्य जिसपर श्रीनाथजी के लिए झूला लगाया जाता है ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थान के पास उस वृक्ष का दृश्य जिसपर श्रीनाथजी के लिए झूला लगाया जाता है ।
  10. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी की समाधि के निकट से दर्शन ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी की समाधि के निकट से दर्शन ।
  11. जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थल के पास श्रीनाथजी के लिए लगाए गए झूले का दृश्य ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में श्री गोविंद स्वामी के समाधि स्थल के पास श्रीनाथजी के लिए लगाए गए झूले का दृश्य ।
  12. जतिपुरा, गोवर्धन में कदम्ब वन का दृश्य जहाँ श्रीनाथजी दिव्य लीलाएँ करते हैं ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में कदम्ब वन का दृश्य जहाँ श्रीनाथजी दिव्य लीलाएँ करते हैं ।
  13. जतिपुरा, गोवर्धन में ऐरावत कुंड का दृश्य ।
    जतिपुरा, गोवर्धन में ऐरावत कुंड का दृश्य ।