श्री रंगेश्वर महादेव, मथुरा

श्री रंगेश्वर महादेव, मथुरा

मथुरा के दक्षिण में श्री रंगेश्वर महादेव जी क्षेत्रपाल के रूप में अवस्थित हैं। महाराज कंस ने श्री कृष्ण और बलदेव को मारने का षड़यन्त्र कर इस तीर्थ स्थान पर एक रंगशाला का निर्माण करवाया। श्रीकृष्ण और बलदेव नगर भ्रमण के बहाने ग्वालबालों के साथ लोगों से पूछते–पूछते इस रंगशाला में प्रविष्ट हुये। सामने भगवान शंकर का विशाल धनुष रखा गया था। 
रंगेश्वर महादेव की छटा भी निराली थी। रंगशाला में प्रवेश करते ही श्रीकृष्ण ने अनायास ही धनुष को अपने बायें हाथ से उठा लिया। पलक झपकते ही सबके सामने उसकी डोरी चढ़ा दी तथा डोरी को ऐसे खींचा कि वह धनुष भयंकर शब्द करते हुए टूट गया।
श्रीकृष्ण ने चाणूर और बलरामजी ने मुष्टिक को पछाड़कर उनका वध कर दिया। श्रीकृष्ण कंस के मञ्च पर पहुँच गये और उसकी चोटी पकड़कर नीचे गिरा दिया तथा उसकी छाती के ऊपर कूद गये, जिससे उसके प्राण पखेरू उड़ गये। इस प्रकार सहज ही कंस मारा गया। कंस के पूजित शंकर जी इस रंग को देखकर कृत-कृत्य हो गये। इसलिए उनका नाम श्रीरंगेश्वर हुआ।
  1. श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में महारानी श्री सीता जी, श्री लक्ष्मण जी और श्री हनुमान जी सहित भगवान राम के दर्शन
    श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में महारानी श्री सीता जी, श्री लक्ष्मण जी और श्री हनुमान जी सहित भगवान राम के दर्शन
  2. श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में देवी भगवती काली के दर्शन
    श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में देवी भगवती काली के दर्शन
  3. श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में नंदी के दर्शन
    श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में नंदी के दर्शन
  4. मथुरा में श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर का प्रवेश द्वार
    मथुरा में श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर का प्रवेश द्वार
  5. श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में देवी काली के दर्शन
    श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में देवी काली के दर्शन
  6. मथुरा में श्री रंगेश्वर महादेव के निकट से दर्शन
    मथुरा में श्री रंगेश्वर महादेव के निकट से दर्शन
  7. श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में श्री हनुमान जी के निकट के दर्शन
    श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में श्री हनुमान जी के निकट के दर्शन
  8. श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में श्री लक्ष्मी नारायण के दर्शन
    श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर, मथुरा में श्री लक्ष्मी नारायण के दर्शन
  9. मथुरा में श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर का मार्ग
    मथुरा में श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर का मार्ग
  10. मथुरा में श्री रंगेश्वर महादेव के दर्शन
    मथुरा में श्री रंगेश्वर महादेव के दर्शन