उद्धव कुण्ड, गोवर्धन

उद्धव कुण्ड, गोवर्धन

कुसुम सरोवर तक का स्थल उद्धव जी का स्थल कहा जाता है । कुसुम सरोवर के इस पार और उस पार दोनों ओर उद्धव जी का मंदिर है । समीप ही है – उद्धव कुण्ड ।
उद्धव जी एक दिन के लिए ब्रज मे आए थे की गोपियों को उद्बोधित कर लौट जायेंगे किन्तु ब्रज का स्वरुप एवं गोपियों के ह्रदय का दिव्य प्रेम तथा श्री राधारानी के दर्शन कर वे श्री कृष्ण को भूल गए, ज्ञान का दिव्य अम्बर फट कर गुदड़ी बन गया और 6 महीने ब्रज में ही रहे । तब एक दिन श्री राधारानी ने उद्धव जी को आज्ञा की "उद्धव ! तुम्हारे सखा तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे होंगे, तुम्हें गमन भी करना है ।" ऐसा कह कर श्री राधारानी ने उद्धव जी को आशीष प्रदान किया । श्री राधारानी की आज्ञा से न चाहते हुए भी उद्धव जी ने प्रणाम कर प्रस्थान किया । लौटते समय उद्धव जी ने कामना की -

आसामहो चरणरेणुजुषामहं स्यां वृन्दावने किमपि गुल्मलतौषधीनां ॥
- श्रीमद्भागवत  (10.47.61)

"ओह! मैं वृन्दावन की इन झाडिय़ों, लताओं तथा जड़ी-बूटियों में से कोई एक भी होने का सौभाग्य प्राप्त करूँ क्योंकि गोपियाँ उन्हें अपने चरणों से रौंदती हैं और अपने चरणकमलों की धूल से उन्हें आशीर्वाद देती हैं ।"

स्कन्दपुराण के श्रीमद्भागवत-माहात्म्य प्रसंग में इसका बड़ा ही रोचक वर्णन है। वज्रनाभ महाराज ने शाण्डिल्य आदि ऋषियों के आनुगत्य में यहाँ उद्धव कुण्ड का प्रकाश किया । उद्धव जी यहाँ पास में ही गोपियों की चरण धूलि में अभिषिक्त होने के लिए तृण-गुल्म के रूप में सदैव निवास करते हैं । श्रीकृष्ण की लीला अप्रकट होने पर  कृष्ण की द्वारका वाली पटरानियाँ बड़ी दुःखी थीं । एक बार वज्रनाभजी उनको साथ लेकर यहाँ उपस्थित हुए । बड़े जोरों से संकीर्तन आरम्भ हुआ । देखते-देखते उस महासंकीर्तन में कृष्ण के सभी परिकर क्रमशः आविर्भूत होने लगे । अर्जुन मृदंग वादन करते हुए नृत्य करने लगे । इस प्रकार द्वारका के सभी परिकर उस संकीर्तन मण्डल में नृत्य और कीर्तन करने लगे । हठात् महाभागवत उद्धव भी वहाँ के तृण-गुल्म से आविर्भूत होकर नृत्य में विभोर हो गये । फिर भला कृष्ण ही कैसे रह सकते थे? श्रीमती राधिका आदि सखियों के साथ वे भी उस महासंकीर्तन रास में आविर्भूत हो गये । थोड़ी देर के बाद ही वे अंतर्ध्यान हो गये । इस प्रकार उद्धव जी ने द्वारका की महिषियों को इस स्थान पर सांत्वना दी थी ।

स्थान :
कुसुम सरोवर, गोवर्धन के ठीक पश्चिम में परिक्रमा मार्ग पर दाहिनी ओर उद्धव कुण्ड स्थित है ।
  1. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक दिव्य दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक दिव्य दृश्य ।
  2. गोवर्धन के उद्धव कुण्ड के पास परिक्रमा मार्ग पर चलती गायें ।
    गोवर्धन के उद्धव कुण्ड के पास परिक्रमा मार्ग पर चलती गायें ।
  3. गोवर्धन के उद्धव कुण्ड के पास गोवर्धन की परिक्रमा करते श्रद्धालु ।
    गोवर्धन के उद्धव कुण्ड के पास गोवर्धन की परिक्रमा करते श्रद्धालु ।
  4. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग का दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग का दृश्य ।
  5. गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में श्री राधा उद्धव बिहारी मंदिर का प्रवेश द्वार ।
    गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में श्री राधा उद्धव बिहारी मंदिर का प्रवेश द्वार ।
  6. गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में श्री राधा उद्धव बिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार के ऊपर मंदिर का नाम लिखा हुआ है ।
    गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में श्री राधा उद्धव बिहारी मंदिर के प्रवेश द्वार के ऊपर मंदिर का नाम लिखा हुआ है ।
  7. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन के जल का दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन के जल का दृश्य ।
  8. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन के पास एक कुएं का दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन के पास एक कुएं का दृश्य ।
  9. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में गोवर्धन शिलाओं का दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में गोवर्धन शिलाओं का दृश्य ।
  10. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में श्री उद्धव बिहारी मंदिर के दर्शन ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में श्री उद्धव बिहारी मंदिर के दर्शन ।
  11. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में एक विश्राम स्थल का दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में एक विश्राम स्थल का दृश्य ।
  12. गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में श्री राधा उद्धव बिहारी मंदिर के गुंबद का दृश्य ।
    गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में श्री राधा उद्धव बिहारी मंदिर के गुंबद का दृश्य ।
  13. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में श्री राधा उद्धव बिहारी मंदिर के चारों ओर सुंदर बगीचा ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में श्री राधा उद्धव बिहारी मंदिर के चारों ओर सुंदर बगीचा ।
  14. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक सुखद दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक सुखद दृश्य ।
  15. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक अद्भुत दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक अद्भुत दृश्य ।
  16. गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में दीवार पर स्थान से संबंधित लीलाओं को चित्रित किया गया है ।
    गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में दीवार पर स्थान से संबंधित लीलाओं को चित्रित किया गया है ।
  17. गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में दीवार पर स्थान की महिमा लिखी गई है ।
    गोवर्धन के उद्धव कुण्ड में दीवार पर स्थान की महिमा लिखी गई है ।
  18. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक मनोरम दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक मनोरम दृश्य ।
  19. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन के आसपास का सुंदर दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन के आसपास का सुंदर दृश्य ।
  20. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में शिव लिंग के दर्शन ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में शिव लिंग के दर्शन ।
  21. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में श्री जुगल किशोर के निकट के दर्शन ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में श्री जुगल किशोर के निकट के दर्शन ।
  22. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में श्री जुगल किशोर के दर्शन ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन में श्री जुगल किशोर के दर्शन ।
  23. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक शांत दृश्य ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का एक शांत दृश्य ।
  24. उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का दर्शन करते श्रद्धालुगण ।
    उद्धव कुण्ड, गोवर्धन का दर्शन करते श्रद्धालुगण ।