इस कुएं में सूरदास जी दुर्घटनावश गिर गये थे और श्रीकृष्ण ने उनके प्राणों की रक्षा की और अंतर्ध्यान हो गए । तब सूरदास जी ने यहाँ यह पद गाया : कर छुटकाए जात हौ, निबल जानि कर मोहि। हिरदय सों जब जाहुगे, मरद बदींगो तोहि॥ हे श्याम सुंन्दर, मुझे निर्बल जान कर मेरी बाहें छुड़ाकर जा रहे हो, हिम्मत हो तो मेरे हृदय से निकल कर दिखाओ तो तुम्हें मर्द मानूँ [यह एक व्यंग है]।