श्री आनंदम धाम, वृन्दावन में निकुंज वन के अंदर एक दीवार पर एक दोहा लिखा है - ब्रज की रज भक्ति बनी, ब्रज है कान्हा रूप। कण-कण में माधव बसे, कृष्ण समान स्वरुप॥ भक्ति देवी ब्रज की रज बनी हैं और ब्रज श्रीकृष्ण का रूप है, जिसके कण-कण में माधव का वास है और जिसका स्वरुप श्री कृष्ण के समान है।