बहुलावन

बहुलावन

बहुलावन ब्रज का पांचवा वन है । यह श्री कृष्ण की पत्नी 'बहुला' का निवास स्थान है । इसी स्थान पर श्री कृष्ण ने बहुला गाय की बाघ से रक्षा की थी । यहाँ बहुला कुण्ड है, जिसमें स्नान एवं आचमन करने से मनोरथ पूर्ण होते हैं । यहाँ बलराम कुण्ड तथा मान-सरोवर है जहाँ श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाएं संपन्न हुई हैं । बहुला कुण्ड के समीप श्री बहुला बिहारी जी का मंदिर है । स्थान : बहुलावन गोवर्धन एवं वृन्दावन के मध्य राधा कुण्ड के समीप स्थित है ।