किशोर वन -वृन्दावन

किशोर वन -वृन्दावन


श्री युगल किशोर या किशोर वन, सेवा कुंज के पास व्यास घेरा में स्थित है। श्री हरिराम व्यास जिन्हें वृंदावन के ब्रज रसिक विशाखा सखी अवतार रूप में मानते हैं, वे यहीं भजन करते थे। उनकी भजन कुटिया और समाधि मंदिर भी यहीं स्थित है। सेवा कुंज की सीमा किशोर वन से जुड़ी हुई है।

युगल किशोर दिव्य लीला:
एक बार श्री हरिराम व्यास जी को ठाकुर जी का सपना आया, जिसमे श्री कृष्ण ने उन्हें किशोर वन के कुएं से बाहर निकालने और मंदिर में स्थापित करने का निर्देश दिया। उस सपने में, हरिराम व्यास जी ने ठाकुर जी से पूछा, क्या आप अकेले हो या श्री राधा रानी के साथ हो? यदि आप राधा रानी के साथ हो, तो मैं आपको कुएं से बाहर निकाल दूंगा। इसे सुनते ही, ठाकुर जी ने कहा, हां, मैं राधा रानी के साथ हूं, मुझे कुएं से बाहर निकालो और वहां स्थापित कर दो। इस प्रकार, युगल किशोर स्थापित किये गये। 

स्थान: 
किशोर वन सेवा कुंज के पास व्यास घेरा में स्थित है।