विलास गढ़ लीला - श्रीजी (राधा रानी ) महाराज लीला

विलास गढ़ लीला - श्रीजी (राधा रानी ) महाराज लीला


विलास गढ़ बरसाना मे सांकरी खोर(पवित्र संकरा रास्ता) के ऊपर स्थित है। विलास नाम से ही समझ आता है कि यहाँ विलास लीला हुई थी। ब्रह्म वैवर्त पुराण के अनुसार यहाँ जो लीला हुई है उसमे श्री जी को राजा बनाकर उनपर छत्र चढ़ाया गया । 

ललिता जी मंत्री बनी और विशाखा जी चंवर गृहणी बनी। एक चोर को पकड़कर राजा की कचहरी में लाया गया लेकिन श्रीजी ने कृपा कर उसे छोड दिया। कोई स्वागत करने वाला बनता है, कोई दूत बनता है, कोई गायक, कोई छडीदार इत्यादि और श्रीजी महाराज की आराधना में सब लीन हैं।