"मम प्यारी वृषभानु दुलारी, पिय नंदनंदन बनवारी।"
मेरी प्यारी राधा राजा वृषभानु की दुलारी बेटी हैं और मेरे प्यारे कृष्ण नंद के बेटे हैं।
"मम प्यारी बरसाने वारी, पिय राधावर गिरिधारी।"
मेरी प्यारी राधा बरसाना से हैं और प्यारी के जो प्यारे हैं वो गिरधारी हैं।
"मम प्यारी नथबेसर वारी, पिय कारीकमरी धारी।"
मेरी प्यारी राधा के नथ में बेसर की लटकन शोभा देती हैं, मेरे प्यारे श्री कृष्ण ने एक काला कंबल धारण किया है जिससे उन्हें "कारी कमरी वारे" कहते हैं।
"मम प्यारी अति भोरी भारी, पिय नटखट नट तनु धारी।"
मेरी प्यारी राधा बहुत ही भोली भाली हैं जबकि मेरे प्यारे बहुत नटखट एवं कलाबाज़ हैं।
"मम प्यारी सर चूनर वारी, पिय छवी मोर मुकुटवारी।"
मेरी प्यारी राधा अपने सिर पर एक चुनरी पहनती हैं, मेरे प्रिय ठाकुरजी मोर-मुकुट से सुशोभित हैं।
"मम प्यारी नीलांबर वारी, पिय छवी पीताम्बर वारी।"
मेरी प्यारी राधा ने नीले रंग की साड़ी पहनी है और मेरे प्रिय ठाकुरजी ने पीला पीताम्बर धारण किया है।
"मम प्यारी छवी पिय ते प्यारी, पिय छवी प्यारी ते प्यारी।"
मेरी प्यारी राधा श्री कृष्ण से अधिक सुंदर है और मेरे श्री कृष्ण श्री राधा से अधिक सुंदर है।
"मम प्यारी छवी पर पिय वारी, पिय छवी पर वारी प्यारी।"
मेरे प्यारे कृष्ण श्री राधा की सुंदरता पर अपने आप को बलिदान करते हैं, श्री राधा भी कृष्ण की सुंदरता पर अपना सब कुछ अर्पित करती हैं।
"मम प्यारी 'कृपालु' सुकुमारी, पिय प्यारी पे बलिहारी।"
जगद्गुरु श्री कृपालु जी कहते हैं कि यद्यपि मेरे हृदय की प्रिय राजकुमारी और स्वामिनी राधा हैं। फिर भी मैं अपने आप को युगल श्री राधा ओर कृष्ण पर बलिदान देता हूं।
- जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज, ब्रज रस माधुरी 1 (94)