लुक- लुक कुंड -काम्यवन (कामवन),ब्रज

लुक- लुक कुंड -काम्यवन (कामवन),ब्रज


लुक-लुक कुंड काम्यवन (कामवन) में स्थित है। जहाँ श्री कृष्ण,श्री राधा जी एवं सखी लुका -छिपी खेलते थे। एक बार श्री कृष्ण पहाड़ पर बैठे हुए थे, और सुमधुर बांसुरी वादन कर रहे थे। श्री कृष्ण, उनकी प्रिया श्री राधा और ब्रज गोपियाँ बांसुरी की मधुर ध्वनि में तल्लीन थी। आज खेल में श्री राधा जी एवं सखियाँ छिपेंगी और श्री कृष्ण की बारी उन्हें ढूंढने की थी। श्री राधा अपने सखियों, ललिता और विशाखा के संग एक एकांत कुञ्ज में छिपी। वे दोनों दिव्य क्रीड़ा का रस ले रहे हैं । कमलाकर सरोवर, जल क्रीड़ा कुंड, ध्यान कुंड और तप्तकुंड निकट स्थित हैं। पास में श्री लुक-लुक दाऊ जी महाराज के दर्शन भी हो सकते हैं।