राधा नाम महिमा - जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज,  राधा गोविंद गीत

राधा नाम महिमा - जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज, राधा गोविंद गीत

राधे राधे बोल मन गोविंद राधे, 
राधे नाम सुनी यम शीश झुका दे।

राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे, 
जहां जाए, जाएं हरि साथ बता दे।

राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे, 
डर से भी डरे नहीं, डर को डरा दे।

राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे,
राधे बल हरि को भी अंगूठा दिखा दे।

राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे,
आप तो डूबे डूबे, औरन को डुबा दे।

राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे,
लोक, वेद, धर्म, यमुना में बहा दे।

राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे,
जग सुख, दुख दोनों को भुला दे।

राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे,
जब जहां चाहे नामी को बुला दे।

राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे,
कोटी ब्रह्म सुख, नाम सुख पे लुटा दे।

राधे नाम लेने वाला गोविंद राधे,
निजु सुख की बली, हरि को चढ़ा दे।

- जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज,  राधा गोविंद गीत