वृन्दावन की लता द्रुम - श्री हरिराम व्यास (विशाखा अवतार) - व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (30)

वृन्दावन की लता द्रुम - श्री हरिराम व्यास (विशाखा अवतार) - व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (30)

वृन्दावन की लता द्रुम, सघन फूल अरु पात।
विहरति राधा लाड़ली, निरखि व्यास बलिजात॥

- श्री हरिराम व्यास (विशाखा अवतार) - व्यास वाणी, सिद्धांत की साखी (30)

वृन्दावन धाम की लताओं, वृक्ष, फूल और वन जहाँ श्री राधा रानी विहार करती हैं, ऐसी छवि एवं लताओं को देखकर मैं बार-बार बलिहार जाता हूँ।